अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव के खुदकुशी का प्रयास: पुलिसकर्मियों से जानकारी लेती आईजी लक्ष्मी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव के खुदकुशी के प्रयास के मामले में जांच कर रहीं आईजी लक्ष्मी सिंह को कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं। बता दें कि अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव की हर बात को उन्नाव पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। बहन की ओर से दी गई मारपीट की तहरीर में एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को भुला दिया।
जबकि मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर निकलने के बाद धारा बढ़ जानी चाहिए थी। इसके लिए जितनी बार सचिव ने फोन किया, पुलिस ने हर बार नजरअंदाज किया। सचिव द्वारा आत्महत्या के असफल प्रयास के बाद आईजी की जांच में लापरवाही मिलने पर एसओ हरप्रसाद अहरवार व विवेचक तमीजउद्दीन को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षक अतुल तिवारी को थानाध्यक्ष औरास बनाया गया है।