इससे परिवार के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल दर्शन करने जाते हैं। मंगलवार को अमित अपनी मां विजयलक्ष्मी, भाई विजय, निर्विकार व अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों से दर्शन करने आई थीं। दो समाधि स्थल होने से परिजन सीओ कार्यालय के सामने वाले समाधि स्थल पर दर्शन करने के बाद करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे समाधि स्थल पर जाने के लिए कार में बैठ रहे थे। तभी दोपहर करीब 2:30 बजे हेलमेट लगाए आए बाइक सवार युवक ने अमित पर दो तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गईं।
पास स्थित सीओ कार्यालय से पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पकड़े गए युवक को उनके हवाले कर दिया। गोली मारने वाला युवक, कानपुर की बिल्हौर कोतवाली के सांभीपुर गांव निवासी गोकुल कुशवाहा, अमित के पति चंद्रकांत का भांजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पारिवारिक विवाद की आशंका
जिला अस्पताल में नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने अमित के बयान दर्ज किए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने भी अस्पताल पहुंच कर उनसे बात की। इसके बाद उन्हें कानपुर रेफर किया गया। एसपी ने बताया कि महिला के भांजे ने गोली मारी है। पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।