फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पहली बार एक साथ 10 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले, जिला अस्पताल और दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में कराए भर्ती

Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बारिश के बाद मच्छरों के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा है। जिला अस्पताल में लगभग 759 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें करीब 25 फीसदी मरीज बुखार से ग्रसित थे। पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने बताया कि कुल 17 नमूनों की जांच की गई। इसमें 10 डेंगू पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जनपद में पहली बार एक साथ 10 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्हें जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। अधिकतर मरीजों की प्लेटलेट्स 30 हजार से कम पाई गई हैं। बारिश के बाद मच्छरों के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा है। मंगलवार को छुट्टी के चलते जिला अस्पताल में सिर्फ 12 बजे तक ओपीडी खुली।

विज्ञापन


इसमें लगभग 759 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें करीब 25 फीसदी मरीज बुखार से ग्रसित थे। पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने बताया कि कुल 17 नमूनों की जांच की गई। इसमें 10 डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। सीएमएस और सीएमओ को सूचना भेज दी गई है।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 842 मरीजों का इलाज हुआ। यहां भी बुखार के मरीजों की यही स्थिति रही। मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। यहां 17 डेंगू संदिग्ध मरीज मिले। उनकी जांच कराई गई पर यहां कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि किट से जांच कराई जा रही है। बुखार या कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज को भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मिले डेंगू पॉजिटिव मरीज
शबा (21) पुत्री मोहम्मद शौकत निवासी खुटला, प्रीतम कुमार (22) पुत्र राजकिशोर निवासी डीएम कालोनी, शैलेंद्र (8) पुत्र लोकेंद्र निवासी शांति नगर, कुलदीप (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी परशुराम तालाब, रावेंद्र (25) पुत्र दीनदयाल निवासी सर्वोदय नगर, मंजू यादव (24) पुत्री शेषनारायण निवासी कालूकुआं, सचिन (15) पुत्र हरीशरण निवासी बंगालीपुरा, ऊषा देवी (34) पत्नी वीर सिंह निवासी गोयरा मुगली, एनआईटी अधिकारी वीपी शर्मा (57) व अजय (23) पुत्र गोविंददास निवासी मानिकपुर (कर्वी) आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें