फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद और उन्नाव में अन्नू टंडन ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान को लेकर युवाओं में गजब का जोश दिख रहा है। उन्नाव, हरदोई और कानपुर सीट पर बड़ी संख्या में युवा पहली बार वोट कर रहे हैं। पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा सुबह जल्दी ही लाइन में लग गए हैं। मतदान के बाद अंगुली पर लगे स्याही निशान के साथ सेल्फी खींचने का भी क्रेज भी युवाओं भी खूब दिखायी दे रहा है। उन्नाव में पूरन नगर पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे युवाओं में से वोटर हर्ष ने कहा कि पहली बार वोट करने का अनुभव मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता, ये अद्भुत अनुभूति है। जिसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया मतदान
कानपुर के मतदाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां सुबह छह बजे से ही मतदानकेंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। शिवाजी नगर में बेसिक कन्या पाठशाला में बने मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने आए युवओं और युवतियों को जोश तो देखते ही बन रहा है। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। शहर के रेलवेगंज प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंची। राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई ने भी परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया।इस दौरान उनके साथ उनकी जेठानी पूर्व विधायक राजेश्वरी भी मौजूद रहीं।
साक्षी महाराज ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद हुए अजीत आजाद के माता-पिता और भाई ने जुराखन खेड़ा स्थित चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय में बने पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया।उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा मदतान केंद्र में मतदान किया। मतदान करने पहुंचे साक्षी महाराज मतदाताओं की कतार में लग गए। इसके थोड़ी देर बाद साक्षी महाराज ने अपने आगे खड़े मतदाता से पूछा कि क्या मैं पहले वोट डाल सकता हूं। मतदाता की हां सुनते ही साक्षी महाराज ने लाइन तोड़कर वोट डाला।
नरेश ने कहा कि पहले विपक्ष में तो हम ही थे
हरदोई लोकसभा में मतदान करने के बाद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पहले विपक्ष में तो हम ही थे, अब जब हम ही भाजपा में आ गए हैं तो हरदोई अब भाजपा की सुरक्षित सीट है। नरेश ने कहा कि लोग जयप्रकाश रावत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हरदोई में नरेश ही मुद्दा है क्योंकि विपक्षी नरेश को ही निशाने पर रखते हैं। यहां नरेश के पक्ष में ही वोट पड़ते हैं। नरेश ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव में मिली सीटों से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
शहीद अजीत आजाद के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल ने हमीरपुर में मतदान किया। आपको बता दें कि अशोक सिंह चंदेल को 1997 में हुए एक हत्याकांड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल को विधायक अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
सलमान खुर्शीद ने मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने मतदान किया। उन्नाव में कांग्रेस की पूर्व सांसद व प्रत्याशी अन्नू टंडन ने मतदान किया।