यूपी के चित्रकूट में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करने पहुंचे। अमित शाह यहां भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के समर्थन में पहुंचे। सभा में भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। तेज धूप के बावजूद हजारों समर्थक जनसभा स्थल पर मौजूद हैं। अमित शाह की जनसभा बेड़ी पुलिया के पास आयोजित की गई।
अमित शाह ने यहां कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। बुआ भतीजे को लुटेरा बताया। कहा कि बुआ भतीजे ने हमेशा से गरीबों को ठगने का काम किया है। इसके बाद मोदी जी 2014 में प्रधानमंत्री बने और गरीबों के लिए बहुत काम किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकाल में शुरू की गईं योजनाओं को गिनाया।