फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हिस्ट्रीशीटर भाइयों का पुलिस पर हमला, सिपाही से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, दरोगा की पिस्टल छीनी

Mon, 21 Mar 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
गले मे चोट के निशान दिखाता सिपाही दिनेश पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन कर रही अचलगंज पुलिस पर दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने हमला कर दिया। दरोगा की पिस्टल छीन ली, जबकि सिपाही से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मामला रविवार देर शाम का है। बेथर चौकी प्रभारी राजेश दीक्षित सिपाही दिनेश पाल के साथ बेथर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र व उसके भाई राजेश के घर सत्यापन करने गए थे। पुलिस ने रजिस्टर में दस्तखत के लिए दोनों को थाना लाने का प्रयास किया तो वह भड़क गए और दरोगा की पिस्टल छीन ली।

सिपाही दिनेश के विरोध करने पर वर्दी फाड़कर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने दरोगा की पिस्टल आरोपियों के हाथ से छीन ली। जब तक थाना से अतरिक्त पुलिस बल पहुंचता राजेश मौके से भाग निकला। राजेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी राजेश दीक्षिति की तहरीर पर दोनों भाइयों पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, पिस्टल छीनने व पुलिस से हाथापाई करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें