फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: आपसी रंजिश में किसान को बुलाया खेत, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 14 Feb 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में एक किसान को किसी ने झांसे में लेकर खेत बुलाया और उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की। 

विज्ञापन


एसपी ने थानाध्यक्ष बारासगवर को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। बारासगवर थाना क्षेत्र में केवाना गांव निवासी 45 वर्षीय किसान शिवशंकर का गांव के ही शिवपाल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सबक सिखाने के लिए शिवपाल ने शिवशंकर से नजदीकियां बढ़ाई और उसे झांसे में लेकर गुरुवार रात अपने खेत पर बुलाया। 

उसके पहुंचने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी विक्रान्तवीर ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और एसओ मुकेश वर्मा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें