फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवाद दंपती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 08 May 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वर्कशॉप मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन
अली हुसैन व शबनम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वर्कशॉप मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी अलीहुसैन (28), पत्नी शबनम (26) के साथ बाइक में गैस सिलिंडर और अन्य सामान बांधकर गुरुवार शाम करीब चार बजे अचलगंज के गहरा जा रहा था।

विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के रोडवेज वर्कशाप मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बड़े भाई सन्नू ने बताया कि अली हुसैन की दो साल पहले शादी हुई थी।

वह शटरिंग का काम करता था। शादी के बाद यह काम छोड़कर कबाड़ बीनने के साथ मजदूरी भी कर लेता था। कुछ दिनों से स्थायी काम ढूंढने का प्रयास कर रहा था। उसे अचलगंज थानाक्षेत्र के गहरा की किसी फैक्टरी में काम मिल गया था। वहीं पत्नी को साथ लेकर जा रहा था। खाना बनाने के लिए सिलिंडर और कुछ बर्तन भी थे। अभी दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। परिजनों को सूचना दी गई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले बड़े और अब छोटे भाई की मौत से टूटा दुखों का पहाड़
बड़े भाई सन्नू ने बताया कि अली हुसैन चार भाइयों में छोटा था। सबसे बड़े भाई बबलू की पहले ही दुर्घटना में मौत हो चुकी है। घर में तीन भाई बचे थे। अब सबसे छोटे भाई और उसकी पत्नी की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। भाई का कहना था कि इससे अच्छा था वह दोनों यहीं रह रहे थे, कम से कम सबके साथ तो थे लेकिन अब वह हमेशा के लिए बिछड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें