फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मंडप छोड़कर प्रेमी संग भागी दुल्हन, धरी रह गईं तैयारी, वर पक्ष ने तोड़ी शादी

Thu, 08 May 2025 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: दुल्हन मंडप छोड़कर प्रेमी संग भाग निकली। युवती की बहन ने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के मंडप में खुशियों की रौनक थी। बरात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन मंडप छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं, वहां सन्नाटा पसर गया। गांव में गुरुवार को मैनपुरी से बरात आनी थी। परिजन शादी की अंतिम तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच अचानक दुल्हन के गायब होने की जानकारी मिली तो परिवार में खलबली मच गई। युवती के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती का गांव के ही बिरजू नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बिरजू दूसरी जाति से ताल्लुक रखता है। इस कारण दोनों की शादी परिवार को मंजूर नहीं थी। दुल्हन के प्रेमी के संग भागने की सूचना जब वर पक्ष को दी गई, तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। बरात भी नहीं आई। इधर, युवती की बड़ी बहन ने बिरजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस युवती और बिरजू की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती और युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें