फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो श्रमिकों की मौत…हेलमेट न होने से गई जान, चालक फरार

Sun, 04 Jan 2026 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई। हेलमेट न होने और तेज रफ्तार ने दो घरों के चिराग बुझा दिए।
विज्ञापन
मोहित और नितीश की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना गांव के पास शनिवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना निवासी शिवकुमार का बेटा नितीश कुमार (18) गांव के मोहित (22) पुत्र किशोरी के साथ ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करने गया था। शनिवार रात आठ बजे बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना चौराहे के पास कार ने बाइक में पीछे से तेज टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने नीतीश को मृत्यु घोषित कर दिया दिया। मोहित की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलेट में देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गाड़ी का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें