फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गिट्टी लदे ट्रक से डंपर की टक्कर, क्लिनिक में घुसा...शटर और दीवारें क्षतिग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 04 Jan 2026 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में गिट्टी लदे ट्रक से टकराने के बाद एक डंपर डॉक्टर के क्लीनिक में घुस गया। हादसे में जालौन के रहने वाले चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में खूनी नेशनल हाईवे पर शनिवार की रात करीब 11:30 बजे डाकघर के बगल में एक अनियंत्रित डंपर क्लीनिक में घुस गया। जिससे क्लिनिक की क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। वहीं, खलासी ने कूद कर जान बचाई।

विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे कानपुर से कबरई की ओर जा रहा एक डंपर सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकराने के बाद डाकघर के बगल में डॉक्टर बीएन सिंह गौतम के क्लीनिक में जा घुसा। इससे क्लीनिक की शटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं,जालौन जनपद के कुढ़ना गांव निवासी रिंकू ( 24) पुत्र देवीप्रसाद डंपर चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन

डंपर को क्लिनिक से हटा कर सड़क किनारे खड़ा कराया
वहीं इसी गांव निवासी खलासी अवधेश ने डंपर से कूद कर जान बचाई। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक को पीएचसी भेजा, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने डंपर को क्लिनिक से हटा कर सड़क किनारे खड़ा कराया। तब आवागमन बहाल हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें