फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: कानपुर में आज से कड़ी शर्तों के साथ खुलेंगे होटल, मॉल, रेस्टोरेंट, बिना मास्क के प्रवेश नहीं

Mon, 08 Jun 2020 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में अनलॉक 1.0 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में अनलॉक एक के तहत 76 दिन बाद आज से होटल, रेस्टोरेंट, मॉल के शोरूम शर्तों के साथ खुलेंगे। रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और होटल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में शासन के निर्देशों के बारे में बताया गया। कारोबारियों ने रात 11 बजे तक संचालन की अनुमति की मांग रखी। अफसरों ने शासन के नियमों के तहत सुबह दस से रात आठ बजे तक संचालन की बात कही।
विज्ञापन




कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीटस एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक और महामंत्री राजकुमार भगतानी ने कहा कि बिना मास्क ग्राहक को होटल-रेस्टोरेंट में प्रवेश नहीं मिलेगा। ग्राहकों को अपना सामान सैनिटाइज कराना होगा, आत्म घोषणापत्र भरना होगा। संचालकों को थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।

सभी को आरोग्य सेतु लाइव रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी व्यवस्था करनी होगी। किसी भी समारोह में 30 लोगों से अधिक नहीं होंगे और इसकी अनुमति लेनी होगी। डिस्पोजबल मेन्यू और नैपकिन की व्यवस्था करना होगी। बैठक में इंदरजीत सिंह, प्रवीन अग्रवाल, गौरव सेठी, हरप्रीत सिंह के अलावा एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और पुलिस के कई अधिकारी थे।
विज्ञापन

बातचीत
नए नियमों के अनुसार ही होटल, रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। सरकार से मांग है कि होटल संचालन पूरी क्षमता से कराया जाए। -विकास मल्होत्रा, एमडी, लैंडमार्क होटल

कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए इनका संचालन किया जाएगा। ग्राहकों की सुरक्षा सबसे पहले होगी। -सुरेश कुकरेजा, मालिक कुकरेजा ग्रुप ऑफ  होटल्स, साकेत नगर

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रेस्टारेंट का संचालन किया जाएगा। भीड़ न लगे इसके लिए विशेष तैयारी है। सभी को मास्क देंगे। सैनिटाइजेशन किया जाएगा। - राहुल गुप्ता, मालिक, राहुल स्वीट्स एंड नमकीन

कान्टेक्ट लेस सर्विस की प्रक्रिया तैयार कर ली गई है। स्टाफ  को भी ट्रेनिंग दी गई है। सरकार को होटल और रेस्टोरेंट को रात में 11 बजे तक खोलने की अनुमति देनी चाहिए। - अंगद सिंह, मालिक, लश गार्डेन एंड कैफे

कोरोना से बचाव की सारी प्रकिया पूरी की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का बेहतर तरीके से पालन कराया जाएगा। -संजय खत्री, मालिक, सुत्थीमनी रेस्टोरेंट, काकादेव

होटल, रेस्टोरेंट उद्योग खुलने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गाइड लाइन के सभी निर्देश अमल में लाएंगे। -नीतू सिंह, प्रबंध निदेशक, लिटिल शेफ
 
विज्ञापन

अनलॉक वन में अब रेस्टोरेंट, कैफे खोले जा रहे हैं। रात में नौ बजे से प्रतिबंध लगाना ठीक नही है। बाहर खाना खाने लोग देर रात ही निकलते हैं। - शिव तिवारी, रेस्टोरेंट मैनेजर, मोचा कैफे और बार

कोरोना से बचाव के तहत तय किया गया है कि होटल का स्टाफ  होटल में ही रुकेगा। ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैनिटाइजेशन प्रतिदिन कराया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह, मालिक, मंशा ग्रुप

होटल, रेस्टोरेंट संचालन में शुरुआत में समस्याएं आएंगी। हालांकि आगे हालात बेहतर होंगे। ग्राहकों की संख्या पर रणनीति तय करेंगे। - वैभव पांडेय, मालिक, पंडित होटल माल रोड, कैंट

मॉल के शोरूमों में ट्रायल रूम का प्रयोग नहीं
रेव मोती और जेड स्क्वॉयर में रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी रोहित वाधवानी ने बताया कि मॉल में कपड़ों की दुकानों के लिए कंपनियों ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कपड़े के ट्रायल रूम का उपयोग नहीं होगा। ग्राहक कपड़े बदल-बदलकर नहीं देख सकेंगे। जूते चप्पल शोरूम के बाहर उतारने होंगे। रोहित ने बताया कि इस नियम से ग्राहक फिटिंग नहीं चेक कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें