यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से सिपाही पुल से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बता दें कि मृतक सिपाही कानपुर देहात के रूरा अलियापुर का रहना वाला था। उसकी पत्नी अर्चना, दो बच्चें रुद्राक्ष (6) और कृष्णा (3) हैं। वहीं, मृतक का एक छोटा भाई अजीत राज कानपुर देहात के माखी में पुलिस डायल 112 में तैनात हैं।