इधर गुरुवार की शाम दोनों युवतियां सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय के कार्यालय पहुंचीं, जहां पर दोनों ने बालिग होने के दस्तावेज दिखाकर अपने प्रेम-प्रसंग की जानकारी दी। दोनों ने अपने प्रेमियों के साथ शादी करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि परिजन उनके फैसले के खिलाफ हैं। घर जाने पर परिजन हत्या कर देंगे। सीओ ने दोनों को महिला पुलिसकर्मियों के साथ पाली थाने भेज दिया, जहां पर परिजन भी आ गए। परिजनों के सामने दोनों प्रेमियों के साथ शादी करने पर अड़ी रहीं। एसओ सुनीलदत्त कौल ने बताया कि दोनों पक्ष शादी करने को तैयार हो गए थे। इसलिए दोनों परिजनों के साथ चली गईं।