फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक पलटा, ट्रक में लदे मिर्च के बोरे गिरने से पूर्व प्रधान दबा, एक की मौत

Thu, 31 Mar 2022 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में पिलखर नहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब मिर्च के बोरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और बोरों के नीचे दबकर पूर्व प्रधान घायल हो गया, जिसे लोगों ने बचाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पिलखर नहर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना  की सूचना पर मौके प्र पहुंचे इकदिल थाना अध्यक्ष ने घायल को उपचार के लिए परिवार जनों के साथ अस्पताल भेजा और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। 
इकदिल थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पिलखर  नहर के पास राजपूत ढाबा के सामने बुधवार रात  9:30 बजे औरैया की ओर से आ रहे ट्रक आरजे 14 जीके 7680  सड़क पार कर रहे 42 वर्षीय अख्तर हुसैन पुत्र शफीक अहमद निवासी उर्दू मोहल्ला कोतवाली इटावा को टक्कर मारते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान सर्विस रोड किनारे खड़े पूर्व प्रधान आदेश कुमार ट्रक में लदे मिर्च के बोरों में  दब गए। आसपास के लोगों ने थाना अध्यक्ष इकदिल अलमा अहिरवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जब तक ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को दबे मिर्च की बोरी से निकालकर परिवार जन प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
थाना अध्यक्ष ने अख्तर को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  थानाध्यक्ष ने बताया गया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें