फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो होकर रहेगी महाभारत!: दो दिन पहले दिए थे इसके संकेत, अब बैठक में नहीं गए शिवपाल यादव

Wed, 30 Mar 2022 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भरथना(इटावा)

सार

शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को लखनऊ में होने वाली सपा के सहयोगी दलों की बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे। शिवपाल गृह जनपद में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए।
विज्ञापन
भरथना में भागवत सुनते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को लखनऊ में होने वाली सपा के सहयोगी दलों की बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे। वे सपा विधायकों की बैठक में खुद को न बुलाये जाने से काफी नाराज चल रहे हैं। लखनऊ छोड़कर वे अपने गृह जनपद में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं सहित समर्थकों ने स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाये रखी। कोई बात नहीं की।

विज्ञापन


क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग किनारे नगला राजा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने व्यास गद्दी के समक्ष पुष्प अर्पण कर आराधना की। इस दौरान आयोजक व परीक्षत सूबेदार मान सिंह यादव फौजी उनकी पत्नी वेदश्री आदि ने माल्यार्पण व उपहार भेंटकर कर उनका सम्मान किया।

धर्म और राजनीति दोनों में लागू होती है यह नीति- शिवपाल
दो दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि जब अपने और परायों में भेद नहीं पता होता है तब महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज सपा विधायकों की बैठक का कोई बुलावा नहीं भेजा गया था। इसी कारण वह शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की तारीफ की
शिवपाल यहां पर तंज कसा कि धर्म के युद्ध में युधिष्ठिर दुर्योधन की जगह शकुनी से जुआ खेलने लगे, यहीं खेल का परिणाम तय हो गया था, हार किसकी होनी है। वे ताखा ब्लॉक के उदयपुरकला में एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीत मिले। भाजपा के सिरसागंज से प्रत्याशी रहे हरीओम यादव के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीतना चाहिए था वह अच्छे व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें