यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही हर कोई दंग रह गया। सुबह तड़के पिता पुत्र घर में सो रहे थे इसी दौरान मौत बनकर घर में घुसे ट्रक ने दोनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
घटना के बाद कस्बे की जनता ने जहानाबाद बिंदकी रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण पूरे कस्बे में लम्बा जाम लगा गया तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स और बिंदकी एसडीएम हरिहरराम तथा आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार वालो को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। सपा नेता आबिद हसन भी पहुँचे।
जहानाबाद थाना प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि सुबह एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से पिता पुत्र की मौत हो गई है और, पूरा घर टूट गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक फलों से लदा हुआ ट्रक जो कि घाटमपुर से चौडगरा की तरफ जा रहा था तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूर के घर में जा घुसा, जिसकी वजह से यह हादसा आज हुआ है।