पुरुषोत्तम ने बताया गोहांड व चुरहा गांव के बीच चालक को झपकी आने पर अनियंत्रित हुआ लोडर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में सभी सवार घायल हुए। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल सुनीता, नरेंद्र कुमार, जागेश्वर व विनोद को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।