फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेकाबू बाइक टंकी से टकराई, भतीजे की मौत चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर थाना क्षेत्र में पुरानी फूल मंडी के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार चाचा-भतीजा पहिये के नीचे ईंट आने से बेकाबू होकर सड़क किनारे सीमेंटेड पानी की टंकी से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने कारण सिर पर चोट लगने से भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे मुंहबोले चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

के-ब्लाक गोवर्धनपुरवा निवासी चंद्रशेखर हैलट में वार्ड बॉय हैं। उन्होंने बताया कि नौबस्ता सीएनजी पंप के पास उनकी एके मैगी पॉइंट शॉप है। संचालन दोनों बेटे अंकित व साहिल उर्फ गोरे (19) करता था। परिवार में पत्नी राधिका है। बताया साहिल गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपने मुंहबोले चाचा धरीपुरवा निवासी सिकंदर लाला के साथ परेड बिरयानी खाने बाइक से गया था। दोनों बाइक से लौट रहे थे। बारादेवी से नौबस्ता जाने वाली रोड पर थे तभी पुरानी फूल मंडी के पास हादसा हो गया। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। अगर पहने होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें