फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान पर कब्जा कर मदरसा चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड निवासी सीमा परवीन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में कोरोनाकाल के दौरान उनके पति अहमद हसन की मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह चार माह 10 की इद्दत में बैठ गई थी। इसके चलते मकान बंद था। इद्दत पूरी होने के बाद जब लौटीं तो पति की तलाकशुदा पहली पत्नी अरफा खातून के बेटे अब्दुल हसन, उसकी पत्नी स्वालेहा व उसका परिवार प्रताड़ित करने लगे। 31 अगस्त 2025 को आरोपियों ने मकान पर कब्जा कर उसमें मदरसा शुरू कर दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें