फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर । थाना बकेवर के महेवा ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात अजय सिंह (37) निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना आटा, दिल्ली से जालौन बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ दोस्त शिववीर (21) निवासी ग्राम नदई, थाना चुर्खी जालौन बैठे थे। रात करीब तीन बजे जैसे ही उनकी बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर महेवा ओवरब्रिज पास पहुंची। तभी बाइक चला रहे अजय सिंह को झपकी आ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर में टकरा गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अजय सिंह की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि शिववीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि बाइक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें