फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस में लावारिस एलईडी टीवी मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

Thu, 07 Mar 2019 10:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में गुरुवार को लावारिस एलईडी टीवी मिलने से हड़कंप मच गया। कालिंदी प्लेटफार्म नंबर नौ पर गुरुवार दोपहर 12 बजे आई। यात्रियों की सूचना पर कंट्रोल रूम से आए मैसेज पर जीआरपी ने इस टीवी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


इसकी जांच भी कराई जाएगी। दो सप्ताह पहले कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ था। जीआरपी का कहना है कि नया एलईडी टीवी है। किसी यात्री का छूट गया होगा। इसके बाद बम निरोधक दस्ते से टीवी की जांच कराई गई। इससे पहले भी कालिंदी एक्सप्रेस के एक शौचालय में धमाका हुआ था। 
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस में हुआ था धमाका

कुछ दिन पूर्व कानपुर से 40 किमी दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देरशाम कालिंदी एक्सप्रेस (14723) की जनरल बोगी के शौचालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके से शौचालय और बैटरी बैकअप बॉक्स के परखचेे उड़ गए। बोगी में भी थोड़ा नुकसान हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके से ट्रेन और स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री उतर कर भागने लगे।

धमाके वाली जगह प्लास्टिक के बैग में जैश-ए-मोहम्मद एजेंट के नाम से धमकी भरा लेटर मिला है। इसमें कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच को उड़ाने की धमकी दी गई है। कोडवर्ड में लिखी एक डायरी भी मिली है। जिसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें