फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना 2.0: पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ, महोबा आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 06 Aug 2021 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा आ रहे हैं। उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला 2.0 का दस अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा आ रहे हैं। उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

गुरुवार को कमिश्नर दिनेश सिंह और आईजी के सत्यनरायन ने डीएम व एसपी के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड व हेलीपैड का जायजा लेने पहुंचे थे। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि दस अगस्त को उज्जवा योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पुलिस लाइन ग्राउंड में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें