फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 16 Jul 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को जाटव गांव के बाहर ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध खनन से बने गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र गांव बांसमई निवासी अनुज (14) पुत्र यशपाल और उसका दोस्त गांव का अंकित (14) पुत्र महेश की मौत हुई है। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों के शव निकाले। ग्रामीणों ने बताया कि यशपाल मजदूरी करते हैं। वहीं महेश गांव के पास ही खोखा में परचून की दुकान रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें