गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां कामदगिरि मुखारविंद, धारकुंडी आश्रम, सती अनसूया आश्रम, निर्मोही अखाड़ा, आचारी आश्रम नयागांव, रामधाम मंदिर, पुरानी लंका आश्रम, निर्मोही अखाड़ा, संतोषी अखाड़ा, खाकी अखाड़ा, रामायण कुटी, वेदांती आश्रम, निर्वाणी अखाड़ा, भरत मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ बाल्मीकि आश्रम लालापुर, सूरजकुंड आश्रम, रघुवीर मंदिर, रावतपुरा समेत प्रमुख मठ मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य भी किया।