फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र लापता, आया मैसेज- अगर बेटे को जिंदा देखना चाहते हो तो दो लाख भेज दो

Sun, 28 Jan 2024 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दरोगा कुशल राठी ने बताया कि एक ही छात्र के घर पर फिरौती की मांग को लेकर काल आई है। दोनों छात्रों की तलाश में टीम लगी है। आईईएमआई नंबर की मदद से मोबाइल ट्रेस किए जा रहे हैं। गोविंद नगर और गुजैनी थाने में छात्रों की अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंद नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाले हाईस्कूल के दो छात्र बुधवार से लापता है। छात्रों के परिजन और पुलिस उनकी खोज में लगी है। इसी दौरान शनिवार को एक छात्र के घर के मोबाइल नंबर पर में कई मैसेज इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर आए हैं। इनमें लिखा है कि अगर बेटे को जिंदा देखना चाहते हो, तो दो लाख रुपये भेज दो।

विज्ञापन

रकम कहां और कब भेजनी है, उसके बारे में फिर फोन कर बताया जाएगा। छात्र के परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस की टीमें लापता छात्रों व मामले की जांच में जुट गई है। मूलरूप से कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के राजपुर गांव निवासी संजय कटियार गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि गुजैनी के पिपौरी स्थित मकान में पत्नी संध्या, बेटी और 16 वर्षीय बेटा रहता है।
बेटा गोविंद नगर स्थित स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद से लापता है। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो पता चला वह स्कूल ही नहीं गया था। गुजैनी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि किसान के बेटे के साथ गोविंद नगर निवासी शिवनाथ सिंह का 15 वर्षीय बेटा भी लापता है।

विज्ञापन

दोनों छात्र सीसीटीवी कैमरे में भी एक साथ जाते दिखे
दोनों एक ही स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं। उसके घर से जानकारी की गई तो शिवनाथ के बेटे का घर पर रखे मोबाइल पर कई मैसेज इंस्टाग्राम और वाट्सएप मिले। इसमें मैसेज करने वाले ने लिखा है कि पांच साल बाहर रहकर बहुत रुपये कमाने और बड़ा बनने की बातें लिखी है। पुलिस की जांच में दोनों छात्र सीसीटीवी कैमरे में भी एक साथ जाते दिखे है।

अगर बेटे को जिंदा देखना चाहते हो, तो दो लाख रुपये भेज दो
शनिवार सुबह शिवनाथ के घर पर रखे मोबाइल पर वाट्सएप काल आई। इसके ट्र कॉलर में सउदी अरब का नंबर दिख रहा था। काल करने वाले ने शिवनाथ की बेटी के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप काल कर कहा कि अगर बेटे को जिंदा देखना चाहते हो, तो दो लाख रुपये भेज दो। बाद में फिर फोन करेंगे। यह सुनते ही छात्र के परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन

छात्रों की अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है
जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और सर्विलांस टीम के साथ जांच शुरू की। दरोगा कुशल राठी ने बताया कि एक ही छात्र के घर पर फिरौती की मांग को लेकर काल आई है। दोनों छात्रों की तलाश में टीम लगी है। आईईएमआई नंबर की मदद से मोबाइल ट्रेस किए जा रहे हैं। गोविंद नगर और गुजैनी थाने में छात्रों की अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें