रेलवे ने होली के मद्देनजर मुंबई और केरल के लिए दो-दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। होली स्पेशल ट्रेनों के हर क्लास में सीटें खाली हैं। अभी रिजर्वेशन कराएंगे तो आसानी से आ जा सकेंगे।
ट्रेन नंबर 09061 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनल से सुबह 11 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी शाम छह बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 09062 बरौनी से 17 मार्च को रात 11:30 बजे चलकर ट्रेन दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:20 बजे आकर दूसरे दिन शाम 5:50 बजे ट्रेन बांद्रा पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 05303 19 मार्च को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए दिन में 3:05 बजे आकर झांसी होते हुए दूसरे दिन 12.00 बजे केरल के एर्नाकुलम पहुंचेगी।
- 05304 होली स्पेशल 21 मार्च एर्नाकुलम से 23.55 बजे चलकर दूसरे दिन रात में 9:10 बजे झांसी तो रात 1:25 बजे कानपुर और सुबह 8:35 बजे गोरखपुर पहुंचाएगी।