फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बाइक पुल से नीचे गिरी, दो की दर्दनाक मौत

Tue, 30 Mar 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

- रोहित की मौत से तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के मूसानगर में अनियंत्रित होकर बाइक चपरघटा पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में वृद्ध समेत एक युवक की मौत हो गई। धर्म अंगद पुर थाना घाटमपुर के गंगा प्रसाद का पुत्र रोहित (25) बाइक से गांव के ही कल्लू (60) के साथ सोमवार को पिपरी थाना भोगनीपुर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी चपरघटा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पुखरायां सीएससी भेजा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

वहीं कल्लू की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रोहित के तीन बच्चे जानवी (5), मानवी (3) व हर्ष (1) है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें