यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पहाड़ी थाना अंतर्गत साईंपुर गांव के पास की है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।