फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर ट्रक हुआ बेकाबू, बाइक सवार दो की मौत

Fri, 14 Jan 2022 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रंपुरवा मोड़ पर गुरुवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गए। मरने वाले दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चालक ट्रक समेत भाग चुका था। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर निवासी इस्माइल रजा (35) पुत्र कुदरत शाह अपने चाचा रहीम बक्श (35) पुत्र अमीरा के घर राजनगर अतर्रा जिला बांदा गए थे। देर शाम इस्माइल उन्हें बाइक पर बैठाकर पहाड़ी लौट रहा था।

हाईवे के भरतकूप थानान्तर्गत रंपुरवा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिरे और कुचल गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक ट्रक लेकर चालक भाग चुका था। पुलिस टीम ने दोनों लहुलुहान को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दोनों के मृत होने की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। रात में परिजन पहुंच गए, वह रो-रोकर बेहाल दिखे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था लेकिन हादसे में हेलमेट सिर से दूर छिटक गया। फिलहाल सिर में लगी चोटों से मौत होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें