फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाेली पर शराब के नशे में धुत युवकों ने दिखाई दरिंदगी, वृद्ध के नाजुक अंग में डाली दस इंच लंबी लकड़ी

Fri, 22 Mar 2019 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद निकाली गई लकड़ी (डेमो)
विज्ञापन
हाेली के हुड़दंग में दो युवकों ने शराब पिलाने के बहाने एक वृद्ध के नाजुक अंग में लकड़ी घुसेड़ दी। कानपुर की बासमंडी में पल्लेदारी करने वाले एक वृद्ध को दो युवक जबरन बाइक पर बैठाकर बिछिया ले आए। वृद्ध का आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई की और बाद में नाजुक अंग में एक लकड़ी डाल दी।
विज्ञापन


बाद में उसे जंगल में फेंककर भाग निकले। आंत तक लकड़ी के पहुंचने पर वह दर्द से तड़पने लगा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध को बिछिया सीएचसी लाई। जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में डाक्टरों ने आपरेशन करके लकड़ी निकाली।

युवक शराब पिलाने के बहाने वृद्ध काे ले गए थे साथ

गोरखपुर निवासी विजय (55) ने बताया कि वह कानपुर बासमंडी में रहकर पल्लेदारी व मजदूरी का काम करता है। बुधवार शाम दो युवकों ने उसे पहले शराब पिलाई और बाद में जबरन बाइक में बैठाकर बिछिया ले आए।

यहां सूनसान स्थान पर उन्होंने पहले उसे पीटा और बाद में उसके नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी और भाग निकले। वह चीखते-चिल्लाते किसी तरह सड़क तक पहुंचा। राहगीरों को उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

आंत तक पहुंची लकड़ी तो दर्द से छटपटाने लगा वृद्ध

लोगों की सूचना पर पुरवा कोतवाली के दो सिपाही विजय को लेकर बिछिया अस्पताल पहुचाया। डाक्टरों ने लकड़ी होने की पुष्टि की लेकिन आपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने से उसे जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर में डाक्टरों ने आपरेशन करके करीब दस इंच लंबी व दो इंच चौड़ी लकड़ी को निकाला। पुरवा कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि वृद्ध को सिपाहियों के साथ कानपुर भेजा गया था। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें