फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट- 2019 में आपका स्कोर अच्छा है तो इस शानदार पैकेज पर मिलेगी नौकरी

Fri, 22 Mar 2019 02:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए हुए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट)-2019 के स्कोर के आधार पर कई बड़ी कंपनियों ने शानदार पैकेज की नौकरियां ऑफर की हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी), डीडीए, बीएमआरसीएल और सीईएल जैसे कंपनियों ने ये नौकरियां निकाली हैं। आईओसी ने इंजीनियर, ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट ऑफिसर पद पर आवेदन मांगा है। ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


चयन गेट स्कोर 2019 के आधार पर ही होगा। गेट 2018 या कोई अन्य परीक्षा मान्य नहीं होगी। गेट 2019 के स्कोर से ही मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके बाद आवेदकों को ग्रुप डिस्कसन और फिर इंटरव्यू होगा। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पदों पर चुने गए आवेदकों को सालाना 14 लाख तक का पैकेज मिलेगा। पोस्ट ग्रेजुएट केमिस्ट्री पद का पैकेज 17 लाख है।

इसलिए होता है गेट
गेट से आईआईटी और एनआईटी के एमटेक प्रोग्राम में दाखिला तो मिलता ही है। साथ ही इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की ग्रेजुएशन के दौरान विभिन्न विषयों और विज्ञान की समझ का भी आंकलन हो जाता है। 

सीईएल में 16 तक करें आवेदन
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) ने भी गेट स्कोर पर भर्तियां निकाली हैं। इस बार गेट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार celindia.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। 16 अप्रैल तक  मौका है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 65 प्रतिशत से अधिक अंक स्नातक में अनिवार्य हैं। उम्र 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

बीएमआरसीएल ने 22 तक मांगे आवेदन
बंगलूरू मेट्रो रेल कारपोरेशन (बीएमआरसीएल) ने भी 22 अप्रैल तक  ग्रेजुएट इंजीनियर सिविल के 25 पदों के लिएआवेदन मांगे हैं। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार बीएमआरसीएल के आधिकारिक वेबसाइट www.bmrc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

डीडीए में 10 से शुरू होंगे आवेदन
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) ने भी असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नौ मई तक आवेदन का मौका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें