फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unbelievable: खेत में उगा दो किलो का आलू, लोगों में कौतूहल, देखने के लिए खेत में जुट रही भारी भीड़

Tue, 05 Mar 2024 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में आलू की खुदाई चल रही है, जिसमें दो किलो का एक आलू निकला है। जिसको देखकर किसान भी हैरान रह गया।
विज्ञापन
खेत में उगा दो किलो का आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरपूर रासायनिक खादों के प्रयोग के बावजूद इस बार आलू किसानों को पिछले बार की अपेक्षा कम उत्पादन से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं फर्रुखाबाद जिले में ग्राम पतौजा के किसान ने रासायनिक व जैविक खादों के मिश्रित प्रयोग से आलू फसल का भरपूर लाभ लिया। पैदावार का आलम यह है कि इनके खेत में 500 ग्राम से लेकर दो किग्रा तक के साइज के आलू की उपज हुई है। जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


जहानगंज के ग्राम पतौजा निवासी आजाद हुसैन ने अपने ढाई बीघा खेत में इस बार रासायनिक खाद के साथ जैविक खाद का मिश्रण प्रयोग किया था। जिसके चलते इनके खेत में आलू की गुणवत्ता के साथ साइज में भी चमत्कार देखने को मिला है। 500 ग्राम से लेकर दो किलो साइज तक के आलू की बंपर पैदावार हुई है। आजाद हुसैन बताते हैं कि बरसात के सीजन में खेत में ढेंचा बोया था। जिसको आलू करने से पहले टैक्टर से जुताई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने रासायनिक व जैविक खाद का ऐसा मिश्रण तैयार किया जिससे उन्हें इस बार फसल का नया रूप भी देखने को मिला है। बताते हैं कि खेती में रासायनिक खादों की निर्भरता को कम कर जैविक खादों का भी प्रयोग करना चाहिए। जिससे लागत के साथ किसान भरपूर पैदावार का लाभ ले सकता है। आलू के साइज को देखने के लिए हर कोई उनके खेत पर पहुंच रहा है। इतने बड़े साइज का आलू चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें