फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दो अलग-अलग स्थानों पर दो किसानों की मौत, एक पर बिजली का पोल...दूसरे पर एचटी लाइन का तार गिरा

Wed, 21 Feb 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। एक पर बिजली का पोल गिर गया था। वहीं, दूसरे की एचटी लाइन का तार गिरने से मौत हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किसानों की मौत हो गई। एक के ऊपर बीते दिन बारिश और ओलावृष्टि के चलते बिजली का पोल गिर गया था। वहीं, दूसरे की एचटी लाइन का तार गिरने से मौत हुई है। जनपद में मंगलवार को महज 15 मिनट आंधी और तेज बारिश के साथ हुई ओलों की बरसात से किसान सहम गया है, जिनकी फसलें नष्ट हो गईं।

विज्ञापन

इसमें सदर तहसील क्षेत्र के विकास खंड सुमेरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान है। ओले गिरने से खेत और सड़के सफेद हो गए थे।  इसमें पंधरी गांव निवासी राम कुमार (70) पत्नी सिद्धा (75) उसके बेटे राम बाबू, दिलीप और बहू श्याम भी घायल हुई हैं। बताया कि वह सभी खेत में मटर की फसल काट रहे थे, तभी ओले गिरने लगे। उनको अस्पताल लाया गया है।

Trending Videos

वहीं, बेरी निवासी गंभीर घायल रामेश्वर को कानपुर रेफर किया गया है। पंधरी गांव निवासी गुड़िया (40) पत्नी राधेश्याम खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान शुरू हुई बारिश व ओलावृष्टि के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, माया देवी व शांति देवी भी घायल हो गईं, जबकि पारा गांव निवासी जनार्दन प्रजापति (55) खेत में काम कर रहा था।

कानपुर में इलाज के दौरान मौत
उसके ऊपर बिजली का पोल गिरने से कमर टूट गई, जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इमिलया थोक निवासी चुन्नू कुशवाहा (90) ओले गिरने से घायल हो गए। वहीं, बेरी निवासी रामेश्वर(65) पुत्र रामसेवक आंधी में टीन गिरने से घायल हो गया। एसे कुरारा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके अलावा, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम केमोखर से बाइक में सवार हो दूध लेने बिलगांव टीला जा रहे बृजेश यादव (40) पुत्र जागेश्वर के ऊपर बीच सड़क में ग्यारह हजार की विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरा। बाइक सहित बृजेश की करंट में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा कर मौके से शव नहीं उठने दिया। इसके बाद एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे मौके पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें