फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को दूसरे वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Sat, 05 Mar 2022 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक का टायर बदल रहे चालक और खलासी को दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों की जान लेने वाले वाहन को चालक लेकर भाग गया। मरने वाले अमेठी व सुल्तानपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पत्थर मंडी कबरई जिला महोबा से गिट्टी लादकर ट्रक सुल्तानपुर जा रहा था। देर रात करीब एक बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मटौंध थाना क्षेत्र में खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक का पहिया पंचर हो गया।

चालक राकेश कुमार यादव (37) व क्लीनर बृजेश कुमार अनुरागी (27) ट्रक का पहिया बदलने लगे। इसी दौरान वहां से गुजरे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला चालक मौके वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद राहगीरों ने दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। मटौंध थाना थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर के मुताबिक चालक राकेश अमेठी जिले के कस्थोनी गांव का रहने वाला था। जबकि खलासी बृजेश सुल्तानपुर के सरैंया गांव का बताया गया है।

दोनों सुल्तानपुर के रामापुर निवासी पराग यादव के ट्रक में चालक और खलासी थे। ट्रक मालिक ने मटौंध थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने भी ट्रक का पहिया बदलते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर चालक व खलासी की मौत होना बताया गया है।
 
विज्ञापन

परिवार का पालनहार था राकेश 
चालक व खलासी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन शनिवार को सुबह बांदा आ गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में चालक राकेश कुमार के साले वंशराज यादव ने बताया कि परिवार का पालनहार राकेश ही था।

घर में मात्र एक बीघा खेती है। पत्नी सुनीता यादव के अलावा 15 वर्ष का बेटा शिवम और 11 वर्ष की बेटी रोशनी है। उधर, खलासी बृजेश कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में मां ऊषा और बड़ा भाई मुकेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें