फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में खून से लथपथ मिले 2 शव, 'जख्म बयां कर रहे थे बर्बरता की दास्तां', फैली सनसनी

Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जांच करता फोरेंसिक टीम का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुखरायां के मुगलरोड के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सट्टी थाना क्षेत्र में  सोमवार को जहांगीरपुर गांव के पास झाड़ियों में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, उपपुलिस अधीक्षक महेंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने थाना इंचार्ज को संभावित बिंदुओं पर जांच कर जल्द ही वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी, उनके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के जख्म थे। शरीर पर खून के थक्कों से कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंके जाने का अनुमान लगाया गया।

जहांगीरपुर निवासी इमरान अली ने बताया कि वह सुबह खेतों की ओर टहलने गए थे। मुगलरोड के किनारे एक डिग्री कॉलेज के निकट झाड़ियों में दो युवकों के शव दिखे। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने किसी ट्रक को लूटकर उसके चालक और खलासी की हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई। घटनास्थल के कुछ ही दूर एक टी-शर्ट, वीयर कैन व एक खून से सना कंबल पाया गया, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कई जगह चोटों के निशान और खून के थक्के देखे गए, जबकि शव की टी-शर्ट से टेलर मास्टर की नेम स्लिप के माध्यम से पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। शवों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें