फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई इंसानियतः जानवरों के लिए घास लेने गई थी वृद्धा, युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 24 Sep 2018 10:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मवेशियों के लिए घास लेने गई वृद्धा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वृद्धा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


रविवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा (61) मवेशियों के लिए घास काटने पड़ोस में ही स्थित लालपालपुर के खेत गई थी। देर शाम उधर से लालपालपुर निवासी मोनू निकला। उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर युवक ने वृद्धा की पिटाई कर दी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वृद्धा की तहरीर पर मोनू के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें