फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, होमगार्ड नहीं हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज स्थित संवासिनी गृह (यूनिट-2) के छत से कूदकर भागी दो किशोरियों के मामले में दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति कर दी गई है। वहीं, तीन होमगार्डों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी रत्ना के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी। वहीं, मामले में राज्य बाल गृह बालिका की प्रभारी अधीक्षक आकांक्षा बाजपेई ने नवाबगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दोनों किशोरियां करीब छह माह पहले प्रयागराज और मथुरा से पकड़कर नवाबगंज स्थित संवासिनी गृह में रखी गईं थीं। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों किशोरियां संवासिनी गृह की छत से कूदकर भाग गई थीं। इसकी भनक वहां पर मौजूद होमगार्ड और तीन महिला कर्मियों तक नहीं लगी। रात 10 बजे हुई गिनती के दौरान किशोरियों के लापता होने का पता चला।
कर्मियों की लापरवाही पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी के खिलाफ निलंबन की और संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की थी। शनिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संविदा कर्मियों को हटा दिया। वहीं, होमगार्डों के खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि संविदा कर्मियों को हटा दिया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी के खिलाफ सोमवार को निदेशालय से कार्रवाई होगी। होमगार्ड अभी नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें