रस्सी के फंदे से लटकने का प्रयास किया
मंगलवार सुबह 6:30 बजे मेडिकल स्टोर संचालक उमेश मिश्रा के छोटे भाई विष्णू मिश्रा का शव प्रथमतल पर बने कमरे में फांसी से लटका मिला। भाई का फंदे पर शव देखकर उमेश मिश्रा ने भी नीचे आकर रस्सी के फंदे से लटकने का प्रयास किया। तभी घर में काम करने वाले नौकर ने दोनों को देख लिया।
तहरीर और पोस्टमार्टम के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
उसने उमेश को तो बचा लिया, लेकिन विष्णु की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उमेश मिश्रा आमने-सामने मेडिकल स्टोर के पक्ष में न होकर होलसेल का काम करने के पक्ष में थे। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि पता चला है जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।