फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: टीईटी का पेपर आउट कराने के मामले में पकड़े गए दो आरोपी, एसटीएफ टीम पहुंची, खंगाले आरोपियों के रिकॉर्ड

Mon, 29 Nov 2021 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

एसटीएफ की टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर 26 लोगों को पेपर आउट कराने के आरोप में पकड़ा। इसमें चित्रकूट जिले के दो आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह भी शामिल हैं। दोनों को प्रयागराज से पकड़ा गया था। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीईटी का पेपर आउट करने के आरोप में पकड़े गए चित्रकूट के दो युवकों के शैक्षणिक रिकार्ड खंगालने एसटीएफ की टीम कर्वी पहुंची। गुपचुप तरीके से टीम ने आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह के आसपास के लोगों से बातचीत कर उनकी गतिविधियां जानीं।
विज्ञापन


इसकी भनक आरोपियों के परिजनों को भी नहीं लगी। टीईटी का पेपर आउट होने पर रविवार को शासन ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। एसटीएफ की टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर 26 लोगों को पेपर आउट कराने के आरोप में पकड़ा।

इसमें चित्रकूट जिले के दो आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह भी शामिल हैं। दोनों को प्रयागराज से पकड़ा गया था। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह ही एसटीएफ की दो सदस्यीय टीम जिला कर्वी पहुंची। शहर के शंकर बाजार बल्दाऊगंज निवासी दोनों आरोपियों के रिश्तेदारों व पड़ोसियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल जाकर उनके शैक्षणिक रिकार्ड भी खंगाले। इस दौरान टीम ने मोहल्ले के कई लोगों और कुछ सहपाठियों से भी बातचीत की। गौरतलब है कि रोशन सिंह मूलरूप से बरद्वारा गांव और अभिषेक सिंह बालापुर खालसा गांव निवासी है।

दोनों के परिजन जिला मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज में मकान बनवाकर रहते हैं। रोशन सिंह के पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं और रोशन प्रयागराज में लैब टेक्निशन पद पर कार्यरत है। अभिषेक के पिता मऊ तहसील में लेखपाल हैं। इनके घर के पास देर रात तक पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। सोमवार को भी काफी लोग इनके घर के आसपास डटे रहे। जैसे ही एसटीएफ टीम के आने की जानकारी हुई तो सभी वहां से दूर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें