फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया ट्रक चालक, मोबाइल बना मौत की वजह

Sat, 30 Mar 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दिल्ली से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार को कानपुर के सरसौल स्टेशन के पास हुआ। घाटमपुर के पड़री लालपुर निवासी ट्रक चालक मुन्ना (40) शुक्रवार को पाल्हेपुर नर्वल स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरसौल स्टेशन के पास वह रेलवे ट्रैक पर टहल-टहलकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच निकली वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मुन्ना की पत्नी रबिया चार बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। वह पत्नी से ही मिलने आया था। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी के मुताबिक परिजनों से पूछताछ में मुन्ना के डिप्रेशन में भी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें