फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में टकराया ट्रक, लोहे के एंगल काटकर निकाले गए चालक व परिचालक

विज्ञापन
जल्लापुर सिकंदरा गांव के सामने खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। जल्लापुर सिकंदरा गांव के सामने शनिवार की सुबह डंपर में पीछे से टकराए ट्रक में फंसकर चालक व परिचालक घायल हो गए। ग्रामीणों ने लोहे के एंगल हटाकर दोनों को ट्रक से बाहर निकाला और पीएचसी पहुंचाया। जहां से चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जल्लापुर गांव के सामने मुगल रोड किनारे खराब खड़े डंपर में शनिवार की सुबह सिकंदरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक फिरोजाबाद के एटा कोतवाली निवासी अंसार (25) व परिचालक नगला बिहार निवासी सतेंद्र सिंह (22) घायल हो गये। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक व परिचालक को लोहे के एंगल हटाकर बाहर निकाला।
इसके बाद दोनों को राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. डीके सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रक चालक अंसार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें