फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: महिला दिवस से एक दिन पहले पति ने दिया जख्म, पत्नी से बोला- तलाक, तलाक, तलाक

Mon, 07 Mar 2022 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में तीन तलाक का मामला सामने है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में महिला दिवस से पहले पति ने पत्नी तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी खुशनुमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून 2019 को उसकी शादी छोटा मोहल्ला निवासी निशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में सोने की चेन आदि की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप है कि विगत दिनों पूर्व ससुराली उसे दो बार केरोसिन डालकर आग लगाकर जलाने का प्रयास किया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। बताया कि रविवार को उसके पति ने फोन कर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उसे जानमाल की धमकी देकर घर से चला गया। पीड़ित ने मायके में फोन कर जानकारी दी। सोमवार को थाने में तहरीर दी। वहीं, महिला दिवस से एक पहले पति द्वारा तलाक का जख्म मिलनेे से खुशनुमा परेशान हैं।

पुलिस ने आरोपी पति निशाद व ननद शाहीन, देवर शमशाद, जलालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें