फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर का खुलासा: पुलिस ने दाे को किया गिरफ्तार, लूट के बाद पहचान उजागर होने के डर से की थी तीनों की हत्या

Mon, 04 Oct 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फजलगंज के उचवां में परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता और बेटे नैतिक की शुक्रवार रात घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह तीनों के शव घर पर पड़े मिले थे। हाथ पैर बंधे थे और सिर पर पॉलिथीन कसी हुई थी।
विज्ञापन
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में सामने आया कि लूटपाट के बाद तीनों की हत्या कर दी गई थी। आरोप प्रेम किशोर के परिचित हैं। जिन मेहमानों का पुलिस की पूछताछ में नाम सामने आया था उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया था। घर में लूट के इरादे से हत्यारे आए थे।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद पहचान उजागर होने के डर से कारोबारी उसकी पत्नी और बच्चे को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अभी तक 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़ गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

असल में प्रेम किशोर के दो दोस्त एटा निवासी गौरव और मंधना निवासी हिमांशु उसके साथ बहुत साल पहले गुड़गांव में रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार को दोनों दोस्त प्रेम के घर पहुंचे और बताया के उन्हें नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जाना है और उनकी ट्रेन छूट गई है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने उसके घर रात गुजारने की बात कही। इस पर प्रेम किशोर राजी हो गया। देर रात खाना खाने के बाद जब प्रेम किशोर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो गए तो दोनों दोस्तों ने सबसे पहले प्रेम किशोर को सोते में ही दबोच लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसी बीच नैतिक जग गया तो दोनों हत्यारोपितों ने उसके सिर पर राड मारकर उसे घायल कर दिया इसके बाद दोनों ने प्रेम किशोर की हत्या कर दी।

हालांकि प्रेम किशोर ने बचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका सबसे आखिर में तीनों ने ललिता देवी को भी बंधक बनाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों लूटपाट के इरादे से ही प्रेम किशोर के घर आए थे।

बताया यही जा रहा है कि दोनों को इस बात का विश्वास था कि प्रेम किशोर के घर मोटी रकम मिलेगी, लेकिन वहां बहुत अधिक पैसा उन्हें नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद एक पैदल ही घर से निकला, जबकि दूसरा बाइक लेकर। पुलिस को यह सफलता सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी इस प्रकरण में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है, आरोपितों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें