फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के इंजन से टकराया सांड़, अप लाइन 15 मिनट बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे फाटक के पास अप की मालगाड़ी के इंजन से सांड़ टकरा गया। इस कारण 15 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा। हालांकि इसका असर किसी ट्रेन पर नहीं रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में कानपुर की तरफ से दिल्ली की ओर अप की एमजेपीजे मालगाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी। ट्रेन ने झींझक रेलवे फाटक पार किया। तभी उसके इंजन से सांड़ टकरा गया। इंजन से तेज आवाज आने पर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा नंबर 1081-9 के सामने दोपहर 1:08 बजे रोक लिया। सूचना पर पहुंचे गैंगमैन ने पटरियों से सांड के अवशेष को हटाया। इंजन का परीक्षण करने के बाद मालगाड़ी को दोपहर 01:23 बजे आगे की ओर रवाना कर दिया गया। झींझक स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी से सांड़ टकराने के कारण 15 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा था। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें