फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हेड़िया गांव बुखार की चपेट में, सौ से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के कुम्हेड़िया, देवरा और कंठीपुर गांव एक सप्ताह से बुखार की चपेट में है। सौ से अधिक लोग बीमार हैं। बीमारी फैलने की सूचना पर शुक्रवार को पतारा सीएचसी से डाक्टरों की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर पीड़ितों की जांच करने के साथ ही उनको दवाएं बांटीं।
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम ने कंठीपुर गांव के प्रधान प्रेमशंकर के मकान के पास कैंप लगाकर मरीजों का इलाज शुरू किया। सीएचसी के डाक्टर मंगल सिंह ने बताया कि कैंप में दोपहर 2 बजे तक कुल 114 मरीजों को देखा गया। जिनमें 82 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। बताया कि एक मरीज टीबी से ग्रसित पाया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों में वायरल बुखार पाया गया। जबकि, 05 मरीजों की खून जांच के लिए नमूने लिए गए। लक्षणों के आधार पर उनको मलेरिया होने की आशंका है।
बुखार से पीड़ित प्रिया, ऊषा, चंद्रानी, राजवती, मूर्ति देवी, रामरती, बीनू, कुसुम कली, आकांक्षा, शिवन्या, कैलाश, छेदालाल, रामखिलावन, सरोज और शिवराज आदि ने बताया कि उनके यहां बीते करीब एक सप्ताह से बुखार फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मरीजों को तेज जाड़ा लगने के बाद बुखार आता है।
विज्ञापन

डाक्टरों ने दवा वितरण करने के साथ ही गांववालों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, गंदा पानी न जमा होने देने। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने और तीन दिन से अधिक बुखार रहने पर डाक्टर से सलाह लेने के निर्देश दिए। सीएचसी के अधीक्षक डा.नीरज सचान ने बताया कि तीनों गांवों में हालत सामान्य है। बताया कि वायरल का प्रकोप फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें