चार ट्रैक्टर ट्रालियों और तीन छोटे वाहनों में भोले की बारात लेकर वह नैमिषारण्य गए थे। देर शाम नैमिषारण्य से सभी श्रद्धालु वापस आ रहे थे। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शुक्लापुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के लिए ट्रैक्टर चला रहे निर्मल ने अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और दो बार पलटी मार गई।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
घटना में विराजीखेड़ा निवासी अनिल कुमार की पत्नी अनीता (40) और अनूप की पुत्री पूजा (18) की मौत हो गई। घटना में अनूप और उसकी पत्नी सुनीता (40) भी घायल हो गई। इसके अलावा शांती (60), रामरानी (60), रानी (50), रोनी (30), प्रीती (18), अनिल की पुत्री मुस्कान (13), सलोनी (30), रूपलाल की पुत्री संध्या (11), और सनी (20) घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जांच में अनियंत्रित होकर पलटने की बात आई है सामने
इनमें से रानी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना में घायल राधा (10) पुत्री प्रमोद, राजेश्वरी (38) पत्नी राजेश, कोकिला (22) पुत्री भोले, खुशबू (16) पुत्री राजेश, पारूल (14) पुत्री अशर्फी, मालती (50), सतरूपा (25), नन्हीं (50), अशर्फीलाल की पत्नी गीता (33), मनीराम की पत्नी माधुरी (55) और पुत्री फूलमती (20) व रेखा (33) पत्नी अमिलेश को अहिरोरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने की जानकारी मिली है।