फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: बाइक से टकराकर सड़क पर गिरा युवक, ट्राली से कुचलकर दर्दनाक मौत, ममेरा भाई भी घायल

Fri, 09 Feb 2024 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कल्यानमल चौकी प्रभारी ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां माल मार्ग पर बाइक सवार ममेरे भाइयों को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच उधर से आ रही इंटर लाँकिंग ब्रिक्स से भरी ट्रॉली ने एक भाई को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, दूसरा भाई मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी गांव निवासी रितिक (18) चंडीगढ़ में लकड़ी का काम करता था। बीस दिन पहले उसकी दादी का निधन हो गया था। इस पर वह वापस गांव आ गया था।
शुक्रवार को रितिक अपने मामा के पुत्र अतरौली थाना क्षेत्र के पड़री निवासी राजू (20) के साथ अमावस्या पर स्नान के लिए नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ गया था। दोपहर में दोनों भाई बाइक से वापस पड़री जा रहे थे। कोथावां माल मार्ग पर कल्यानमल चौकी से एक किलोमीटर आगे विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने रितिक की बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके कारण रितिक अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क की तरफ गिरा, जबकि राजू पटरी की ओर गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजरी ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे रितिक आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कल्यानमल चौकी प्रभारी ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें