फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई…लगी आग, दंपती की जलकर मौत, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fri, 24 May 2024 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई-सांडी मार्ग पर एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें दंपती जिंदा जल गए हैं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरदोई-सांडी मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हुई अर्टिगा कार सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। सीएनजी कार होने के कारण इसमें मौके पर ही आग लग गई। घटना में कार सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड निवासी आकाश पाल (28) और उसकी पत्नी कीमती सिंह (23) जिंदा जल गईं। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी दिए जाने के एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशमन वाहन के पहुंचने के आधे घंटे बाद आग को काबू में किया जा सका। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सांडी थानाध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें