फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: स्लैब डालने की मशीन में उतरा करंट, दो मजदूरों की मौत...चार झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Sat, 20 Apr 2024 08:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सदर कोतवाली के एफसीआई गोदाम के अंदर निर्माण कार्य हो रहा था। इसी दौरान स्लैब डालने की मशीन में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली के पक्का तालाब स्थित एफसीआई गोदाम में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, गोदाम के अंदर हो रहे निर्माण के दौरान स्लैब डालने के लिए आई मशीन में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक केशचंद्र निवासी मुस्तफापुर थाना असोथर व अनीश निवासी सनगांव, कोतवाली सदर के नवासी है। वहीं, झुलसे सोनू सरोज व धर्मेंद्र कुमार का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा। वहीं, दो अन्य घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें